August 3, 2026
3 aug 20
  • नीरज चोपड़ा से 0.36 मीटर पीछे रहे

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :

कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में मेडल जीतने वाले रोहतक जिले के गांव देवसर निवासी यशवीर सिंह का बजरंग भवन फाटक के पास स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका और अन्य सदस्यों ने खिलाड़ी को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया और ओलिंपिक में भी मेडल जीतने का आशीर्वाद दिया।

ब्रॉन्ज मेडल विजेता यशवीर सिंह ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर बहुत खुशी हो रही है। यह पहला की इंटरनेशनल टूर्नामेंट था, जो विदेश में हुआ। पहले ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मेडल आने से काफी खुशी है। कुछ गलतियां जो रही, उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी।

तैयारी के हिसाब से मेडल आना ही था

यशवीर सिंह ने कहा कि ग्राउंड पर जिस प्रकार से तैयारी की थी, उसके हिसाब से मेडल आना ही था। लेकिन मेडल का रंग बदल सकता था। नीरज चोपड़ा से मामूली से अंतर के कारण तीसरा स्थान मिला। जो गलतियां हुई, उनमें सुधार करके आगामी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया जाएगा।

मौसम ठंडा रहा, तेज हवा चल रही थी

यशवीर सिंह ने कहा कि ग्लासगो में मौसम काफी ठंडा था और तेज हवा भी चल रही थी। इसके कारण वह अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे और मेहनत की जाएगी, ताकि ब्रॉन्ज नहीं, गोल्ड मेडल देश के लिए जीत सके।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ ओलिंपिक की तैयारी

यशवीर सिंह ने कहा कि अगले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी है, जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू की जाएगी। 2028 में ओलिंपिक भी होने है, उसके लिए भी अभी से तैयारी शुरू कर देंगे। हरियाणा का कॉमनवेल्थ खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहा और आगे भी खेलों में हरियाणा पहले नंबर पर ही रहेगा।

नीरज चोपड़ा से मात्र 0.36 के अंतर से हारे

जैवलिन थ्रो खिलाड़ी यशवीर सिंह कॉमनवेल्थ खेल में रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा से मात्र 0.36 मीटर के अंतर से ही हारे है। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि यशवीर ने 85.47 मीटर दूर भाला फेंका। मामूली से अंतर के कारण यशवीर को ब्रोंज मेडल से संतोष करना पड़ा।