July 31, 2026
31 july 2
  • भोलेनाथ-नायब सैनी के PHOTO लगाए, 300 बीमार गोवंशों को गंगाजल से नहलाएगा दादरी का शिवभक्त

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : सावन का महीना शुरू होते ही हरियाणा में कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। सड़कों पर बोल-बम-बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे हैं। शिवभक्त अपनी-अपनी मन्नत के साथ कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। पानीपत का एक शिवभक्त विलासराज सीएम नायब सैनी को प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत के साथ अनोखी कांवड़ ला रहा है।

उसने अपनी कांवड़ में भगवान भोनेनाथ और सीएम सैनी की फोटो भी लगाई है। विलासराज का कहना है कि यह गंगाजल लेकर वह 11 अगस्त को चंडीगढ़ में सीएम हाउस पहुंचेगा। हरिद्वार से इस यात्रा में उन्हें करीब 20 दिन का समय लगेगा। बताया कि यह गंगाजल वह सीएम सैनी को भेंट करेगा, जिससे भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

वहीं, चरखी दादरी का एक अन्य कांवड़ियां जोनी 300 बीमार गोवंशों को नहलाने के लिए 500 लीटर गंगाजल लेकर आ रहा है। जोनी का कहना है- अपनी गोशाला में बेसहारा गोवंशों का इलाज करते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे हैं।

पानीपत के ऊंटल गांव का युवक रहने वाला: पानीपत के ऊंटला गांव निवासी विलासराज खुद को सीएम नायब सैनी का भक्त बताता है। विलासराज दो बच्चों का पिता है। उनकी 2 बहनें भी है, जिनका वह इकलौता भाई है। विलासराज ने बताया कि यह उसकी दूसरी कांवड़ यात्रा है।

19 दिन बाद सीएम हाउस पहुंचेगा: विलासराज ने बताया कि वह हरिद्वार से 23 जुलाई को कांवड़ लेकर चला था। 11 अगस्त को सीएम हाउस पहुंचने की उम्मीद है। पानीत तक उनके साथ काफी कावड़िए हैं। मगर इससे आगे चंडीगढ़ सीएम हाउस तक वह अकेले ही जाएगा।

सीएम सैनी को PM बनाने की इच्छा: विलासराज के अनुसार, वह सीएम नायब सैनी को पीएम बनते देखना चाहता हैं। इसी लिए हरिद्वार से उनके लिए कांवड़ लेकर सीएम हाउस जा रहा है। उसका कहना है कि सीएम नायब सैनी ने युवाओं को बड़ी संख्या में बिना पर्ची-खर्ची नौकरियां दी हैं, इसी बात से उन्हें खुशी मिलती है। विलासराज खुद मजदूरी करता है।

परिवार के पास किसी योजना का लाभ नहीं: विलासराज ने कहा- उन्हें सीएम सैनी की सभी योजनाओं ठीक लगती है, मगर परिवार का कोई भी सदस्य किसी योजना का लाभ नहीं ले रहा है। इसके बाद भी लाडो लक्ष्मी योजना और बुढापा पेंशन वृद्धि पर उन्हें खुशी मिलती है।

गोवंश को ठीक करने के लिए 551 लीटर गंगाजल की कांवड़

चरखी दादरी के बधवाना गांव निवासी जोनी सैन ने बताया कि वे दोस्तों की मदद से महेंद्रगढ़ में बेसहारा गोवंशों के लिए गोशाला चलाते हैं। गोशाला में बीमार गायों का इलाज भी किया जाता है। जोनी के अनुसार, गोशाला में गायों की स्थिति देखकर उन्हें दुख होता था, इसलिए उसने कांवड़ लाने का प्लान बनाया।

जोनी ने कहा कि हरिद्वार से 551 लीटर गंगाजल लेकर दादरी जा रहे है। उनके साथ इस यात्रा में सहयोगी के तौर पर कुछ दोस्त भी हैं। जोनी ने 50-50 लीटर के चार कैन भरी हैं। इन्हें एक छोटी ट्राली पर सजाया गया है। रस्सी के सहारे इस ट्राली को खींचते हैं।

जोनी ने अपनी कांवड़ के चारों तरफ गोवंशों के पोस्टर भी लगाए हैं। जोनी ने कहा, इस गंगाजल से वे 300 गोवंशों को नहलाएंगे, जिससे उनकी सभी बीमारी ठीक हो जाए।

गाय को माता का दर्जा दिलाने की मांग

जोनी ने कहा कि सड़कों पर गोवंश घूमते रहते हैं। कई गोवंशों की स्थिति बेहद ही खराब रहती हैं। उनकी गोशाला में भी बड़ी दयनीय हालात में गोवंश आते हैं। उनकी मांग है कि गाय को भारत में माता का दर्जा मिलना चाहिए। इसके बाद ही उनकी स्थिति सुधर सकती है।