- हिसार में इनेलो, रोहतक में बार एसो एसोसिएशन का धरना शुरू, कलाकार-खिलाड़ी भी समर्थन में उतरे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में अब हरियाणा भी पूरी तरह से शामिल हो गया है।
गुरुवार को जहां ओलिंपियन बजरंग पूनिया, सिंगर अजय हुड्डा ने जंतर-मंतर पहुंच कर युवाओं को समर्थन किया था, वहीं गुरुग्राम में कांग्रेसियों की डीसी को ज्ञापन देने को लेकर धक्का-मुक्की तक हो गई थी।
आज शुक्रवार को भी विभिन्न राजीनतिक पार्टियों, छात्र और सामाजिक संगठनों की ओर से प्रदर्शन की तैयारी है। रोहतक मैं जिला बार एसोसिएशन ने धरना शुरू कर दिया गया है।
सिरसा में जेजेपी को रात-दिन का धरना जारी है। हिसार में इनेलो नेता और कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए है। वहीं, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
हरियाणवी एथलीट, कलाकारों ने इस तरह रखी थी अपनी बातें…
विनेश फोगाट बोलीं-पूरा देश आपके साथ, अहिंसा का मार्ग मत छोड़ना
विनेश ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- छात्रों द्वारा अपने अधिकारों की आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही थी। मगर, 20 जुलाई को जो तस्वीरें सामने आईं उन्होंने मेरे मन को विचलित कर दिया। आखिर ये छात्र किससे न्याय मांगें?
उनसे जिनके कंधों पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है या उनसे जिनके हाथों में सत्ता है? हक की इस लड़ाई में पूरा देश आपके साथ है। लेकिन मैं आप सबसे एक निवेदन भी करना चाहूंगी कि किसी भी कीमत पर अहिंसा का मार्ग मत छोड़ना।
बजरंग पूनिया बोले- भगवान राम के नाम पर लूटने वाले किसी को नहीं छोड़ेगे
उधर, जंतर मंतर पहुंचे बजरंग पूनिया ने कहा कि जो सरकार भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई, उसने राम के नाम पर भी लूट मचाई। इसके बावजूद लोग चुप हैं और ‘अंधभक्तों’ को यह सच्चाई नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि जब भगवान के नाम को नहीं छोड़ा गया तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।
आज छात्रों की बारी है, कल किसी और वर्ग की होगी। इसलिए यह सोचने की भूल न करें कि आपकी बारी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि असली सुरक्षा जाति-धर्म में बंटने से नहीं, बल्कि एकजुट रहने से मिलेगी।