- खड़गे बोले- सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा, चिट्ठी लिखी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इससे पहले, जब 11 बजे संसद शुरू हुई थी तब भी दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है।
वहीं, इससे पहले संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,’हमने संसद में अन्याय, उत्पीड़न और बनाए जा रहे दबाव के मुद्दे को उठाने का समय मांगा था। लेकिन जैसे ही मैंने बोलना शुरू किया, मेरा माइक बंद कर दिया गया।
कंगना रनौत बोलीं- सभी सांसद प्रदर्शनकारियों से डरे हुए हैं
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कल संसद के बाहर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उस दौरान सभी सांसद संसद के अंदर ही मौजूद थे और भीड़ के हमले के डर से काफी डरे हुए थे।