July 20, 2026
20 july 15
  • किसानों को टोल जाम करने के निर्देश

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से नेशनल हाईवे- 152 D से भारतीय किसान यूनियन चढूनी (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस ने डिटेन कर लिया। चढूनी ने किसानों के साथ दिल्ली कूच का ऐलान किया था। कल 21 जुलाई को देशभर के किसानों को दिल्ली के राजघाट पर एकत्रित होना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

सूत्रों के अनुसार, चढूनी को उस समय रोका गया, जब वह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। उन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस कार्रवाई की वजह बताने से इनकार किया है। हालांकि पुलिस ने उनको डिटेन करने से भी इनकार किया है।

कल 21 को करना था प्रदर्शन

किसान संगठन भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर किसानों ने बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले किसान कल 21 जुलाई को दिल्ली के राजघाट में एकत्रित होने वाले थे।

चढूनी के फेसबुक पेज पर डाली वीडियो

गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके फेसबुक पेज से वीडियो जारी किया गया। वीडियो में चढूनी के बेटे ने दावा किया कि चढूनी समेत संगठन के कई पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट कूच के लिए सुबह 8 बजे किसानों को एकत्र होना था।

लेकिन उससे पहले ही कार्रवाई कर दी गई। वीडियो में दावा किया गया कि चढूनी का संदेश मिला है कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत जहां-जहां संगठन के साथी हैं, वे दोपहर 2 बजे अपने-अपने क्षेत्र के टोल प्लाजा जाम करें।

शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान

वीडियो में खास तौर पर शाहाबाद और अंबाला के किसानों से अपील की गई कि वे दोपहर 2 बजे अधिक से अधिक संख्या में शंभू बॉर्डर पहुंचें। उधर, सूत्रों के मुताबिक, गुरनाम सिंह चढूनी के साथ-साथ BKU के प्रवक्ता राकेश बैंस को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों नेताओं को अलग-अलग रखा गया है।