July 12, 2026
12 july 17
  • किराए पर रहता है परिवार

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  यमुनानगर के जगाधरी स्थित मां कॉलोनी में बीती रात सांप के डसने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। रविवार सुबह वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घर में सांप की तलाश शुरू की।

परिजनों के अनुसार, शबनम रात को खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ कमरे में बैड पर सो रही थी। रात करीब 12:45 बजे वह अचानक उठी और मां से कहा कि उसकी गर्दन पर किसी चीज ने काट लिया है। मां ने तुरंत लाइट जलाई तो देखा कि एक सांप बैड से नीचे उतर रहा था। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और सभी तुरंत कमरे से बाहर निकल आए।

वाइल्ड लाइफ की टीम ढूंढ रही सांप

परिजन बिना समय गंवाए शबनम को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शबनम तीन बहनों और एक भाई में से एक थी। उसकी मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी मोहित ने बताया कि टीम घर में सांप की तलाश कर रही है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और यह पता लगाया जा सके कि वह किस प्रजाति का था।

मां-बेटियां बैड पर सो रही थीं

मृतका की बहन श्वेता ने बताया कि उसके पिता लेबर का काम करते हैं और वे यहां पर किराए के घर में रह रहे हैं कमरे में बैड पर वे तीनों बहनें और मां सो रही थी, जबकि भाई जमीन पर लेटा हुआ था। इसी दौरान यह घटना हुई।