July 12, 2026
12 july 8
  • पहली मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को हागी जारी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक (UG) कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज (रविवार को) अंतिम दिन है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है। हालांकि उच्चतर शिक्षा विभाग कई बार अंतिम तिथि में बढ़ोतरी कर चुका है। इससे पहले अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून की गई थी। लेकिन अब इसे फिर से बढ़ाकर 12 जुलाई किया गया था। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही कॉलेजों में दाखिला ले पाएंगे।

7 मई से शुरू हुई थे ऑनलाइन आवेदन

बता दें कि, 7 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिश शुरू हुई थी, जिसमें विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार बार-बार अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फॉर्म में सुधार या बदलाव करना है तो वे ओटीपी आधारित प्रक्रिया के माध्यम से 13 जुलाई तक सुधार कर सकेंगे।

दस्तावेजों का सत्यापन, आपत्तियों का निस्तारण 18 तक

कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों को दूर करने का कार्य 18 जुलाई तक चलेगा। सभी पात्र आवेदकों की सूची 20 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम चरण में प्रोविजनल प्रथम मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को और फाइनल लिस्ट 22 जुलाई को जारी होगी।

प्रथम मेरिट लिस्ट के चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक अपनी फीस जमा करानी होगी। द्वितीय चरण में दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 जुलाई और फाइनल लिस्ट 29 जुलाई को आएगी। इसके लिए फीस जमा करने की अवधि 3 अगस्त तक रहेगी।

4 अगस्त से शुरू होगी फिजिकल काउंसिलिंग

दोनों मेरिट सूची जारी होने के बाद फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग 4 अगस्त को हागी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए 5 अगस्त को फिर से पोर्टल खोला जाएगा। जिससे विद्यार्थी अपना आवेदन फार्म भर पाएंगे और एडिट भी कर पाएंगे।

इसके बाद 6 अगस्त से 12 अगस्त तक लगातार फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी, लेकिन 100 रुपए लेट फीस के साथ। इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक फिलिकल काउंसिलिंग 100 रुपए लेट फीस के साथ 100 रुपए प्रतिदिन के चार्ज के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।