July 6, 2026
6 july 21
  • मेयर रेणु बाला गुप्ता ने लाभार्थियों का बढ़ाया हौसला

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : करनाल स्थित नगर निगम सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में साथ में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने लाभार्थियों का हौसला बढाया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अपना घर केवल चार दीवारों का निर्माण नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, स्थिरता और बेहतर भविष्य का विश्वास है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में अंत्योदय के संकल्प को सशक्त करती यह योजना करोड़ों परिवारों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और गरिमा का संचार करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

मोदी सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है

मैं समस्त लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। विश्वास है कि आपका नया आशियाना आपके परिवार के जीवन में सुख, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के नए द्वार अवश्य खोलेगा। जनसेवा और जनकल्याण के इसी संकल्प के साथ मोदी सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।