July 4, 2026
4 july 5
  • बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आंदोलन

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  बंदी सिंखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक सुबह से ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया।

11 से 2 बजे तक धरना मोर्चा धरना देगा। सभी प्रतिनिधि और समर्थक गुरुद्वारा परिसर से एक मार्च के रूप में रवाना हुए। यह मार्च माधोपुर चौक तक गया और रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात बाधित किया।

आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल तैनात

आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

इस रेल रोको आंदोलन से रेलवे सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। फिलहाल बड़ी संख्या में समर्थकों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

सजा पूरी होने के बाद भी रिहाई न होना अन्याय

नेताओं ने कहा कि अपनी कानूनी सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों को अभी भी जेलों की सलाखों के पीछे रखना मानवाधिकारों और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है, जिससे पूरे सिख जगत में भारी रोष है।इसके साथ ही मोर्चे ने एक और बड़ी मांग रखते हुए कहा कि ‘काली सूची’ (Blacklist) में दर्ज करीब 20 हजार सिखों के नाम इस सूची से तुरंत बाहर किए जाने चाहिए।

अमृतपाल सिंह और राजोआणा समेत इन सिखों की रिहाई की मांग

  • बलवंत सिंह राजोआणा
  • जगतार सिंह हवारा
  • जगतार सिंह तारा
  • परमजीत सिंह भियोरा
  • सांसद अमृतपाल सिंह