June 7, 2026
7 june 2
  • गुरुग्राम में सबसे ज्यादा रेट

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :
हरियाणा में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई। प्रदेश में अब 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर गुरुग्राम में 979.5 रुपए का मिलेगा। पहले इसका दाम 950.5 रुपए था। तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, नए दरें लागू होने के बाद हिसार में ₹960 और फरीदाबाद में ₹944 का सिलेंडर मिलेगा।

LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े

पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हुई है। कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

इसके बावजूद कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। कच्चे तेल के महंगे होने का कुछ बोझ सरकारी तेल कंपनियां खुद उठा रही हैं।

कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत देखी जाती है।
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का असर पड़ता है।
गैस आयात, ढुलाई, बॉटलिंग प्लांट और डिस्ट्रीब्यूशन खर्च जोड़ा जाता है।
तेल कंपनियां लागत और बाजार की स्थिति देखकर कीमत तय करती हैं।
सरकार की टैक्स और सब्सिडी संबंधी नीतियों का भी असर पड़ता है।