- DGP ऑफिस से जारी लिस्ट
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को देखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेशों के अनुसार, राज्य के 20 पुलिस इंस्पेक्टरों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। यह ट्रांसफर विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में किए गए हैं।
तबादला सूची में करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल, सोनीपत और गुरुग्राम समेत कई जिलों के इंस्पेक्टर शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को जिला पुलिस से विशेष शाखाओं और अपराध जांच इकाइयों में भेजा गया है, जबकि कई को फील्ड पोस्टिंग दी गई है।
गुरुग्राम और सोनीपत पर सबसे ज्यादा असर
सूची के अनुसार, गुरुग्राम और सोनीपत से सबसे अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। गुरुग्राम से चार और सोनीपत से चार इंस्पेक्टरों को विभिन्न इकाइयों में भेजा गया है। वहीं, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पलवल से भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सेविंग्राम में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले स्थानों पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विशेष इकाइयों को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।