November 2, 2026
2 oct 1 (2)
  • बारिश के बाद खेतों में नमी, किसानों को सलाह

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।

वहीं, औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16°C से नीचे पहुंच गया है। नारनौल 14°C के साथ सबसे ठंडा रहा। दिन में हिसार सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.1°C दर्ज किया गया।

कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में नमी बनी हुई है। सुबह खुले स्थानों पर हल्की धुंध और सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम को देखते हुए किसानों को सरसों, चना और चारे वाली रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी गई है।

दिन में हिसार सबसे गर्म

प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान हिसार में 32.1°C दर्ज किया गया। वहीं, रोहतक में अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9°C रहा। यहां दिन के तापमान में करीब 4°C की गिरावट आई है। दिन में खिली धूप के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C का उछाल दर्ज किया गया।

सुबह-शाम ठंड और बढ़ने के आसार

HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है। इसके चलते अलसुबह खुले स्थानों पर हल्की धुंध दिखाई दे सकती है। नमी बढ़ने से सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह

मौसम की अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी गई है। सरसों के लिए पर्याप्त नमी होने पर RH 30 और RH 0749 किस्मों की बिजाई करें। चने की C 235 और HC 5 किस्मों के साथ चारे में जई और बरसीम की बिजाई भी शुरू करें।