- 29 मई से बारिश-आंधी और ओलावृष्टि की संभावना
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा चलेगी, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
कई जिलों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इस कारण दिन व रात दोनों तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। सीवियर हीटवेव (Severe Heatwave) मौसम की वह स्थिति है, जब किसी मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान 47 डिग्री या उससे अधिक पहुंच जाता है या फिर सामान्य से सामान्य तापमान में 6.5 डिग्री से अधिक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।
सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 45.2 डिग्री, नारनौल में 44.2 डिग्री, भिवानी में 44 डिग्री और हिसार में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा
नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़ें…
2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें
नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
इन 17 जिलों में सीवियर हीटवेव
मौसम विभाग ने 26 मई के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद और कैथल जिलों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और चंडीगढ़ में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।
29 से बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 25 से 27 मई तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। 28 मई को कुछ स्थानों पर आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा।
एक जून तक रहेगा बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 29 मई की रात से 1 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाने, धूलभरी हवा चलने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
8 डिग्री तक गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। बारिश और बादलवाही के चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।