May 20, 2024

मेयर मदन चौहान अब रोजाना मेयर हाउस में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनका निवारण करने के निर्देश दिए जाएंगे। सफाई व स्ट्रीट लाइट संबंधित समस्याओं को 24 घंटे के भीतर समाधान किया जाएगा। ‌इस समयाविधि के बीच कोई भी शहरवासी सफाई, स्ट्रीट लाइट, टूटी गली, नाली, सीवरेज व अन्य समस्याओं को मेयर मदन चौहान के समक्ष रख सकता है।

मेयर मदन चौहान ने बताया कि शहर के विकास व शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम प्रयासरत है। विभिन्न माध्यमों के द्वारा शहरवासियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वह खुद निगम क्षेत्रों का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवा रहे हैं। शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, उन्हें कार्यालयों के धक्के न खाने पड़े इसके लिए अब वे मेयर हाउस में सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

शहरवासियों की समस्याओं का जितनी जल्दी हो, उतनी अधिक तीव्रता से समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए कुछ दिनों पहले हमने बुड़िया में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी थी और उनका समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि शहरवासी सफाई, क्षतिग्रस्त गलियों के निर्माण, पीएमएवाई, अवैध कब्जों व नगर निगम संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *