May 19, 2026
19 may 14
  • 30 अंदर मौजूद थे, 10KM तक दिखा धुएं का गुबार

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के रेवाड़ी में सेक्टर-5 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद फैक्ट्री से जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और काला धुआं 10KM दूर तक दिखाई दे रहा था। लोग बचाओ-बचाओ चिला रहे थे। जिस समय आग लगी, उस दौरान सुबह की शिफ्ट में अंदर 30 लोग मौजूद थे। जिन्होंने भागकर जान बचाई।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में 7 लोग झुलस गए। उनके हाथ-पैर जल गए और उन्हें सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी में केमिकल उत्पादों की मैन्यूफैक्चरिंग होती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अंदर चिलिंग प्लांट रिपेयर हो रहा था, तभी ब्लास्ट हुए और आग लग गई। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

आग बुझाने में जुटे फायर कर्मी

दरअसल, बावल में सुबह 11.45 पर जीएलएस कंपनी की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

आग से कंपनी को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

कुछ महीने पहले इसी कंपनी में ED रेड हुई थी

बताया जा रहा है कि हादस के वक्त प्लांट चल रहा था। जीएलएस कंपनी में इंक के अलावा एल्यूमिनियम फॉयल भी बनाया जाता है। कंपनी का कारोबार भारत समेत कई देशों में फेला हुआ है। कुछ महीने पहले ही इसी कंपनी में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी की रेड हुई थी।

DSP बोले- चिलिंग प्लांट रिपेयर हो रहा था, तभी ब्लास्ट हुआ

बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आग लगने सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। कंपनी प्रबंधन की तरफ बताया गया कि हादसे के वक्त कंपनी के अंदर करीब 25-30 कर्मचारी मौजूद थे। वहीं करीब 7 कर्मी झुलसने की सूचना है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार चिलिंग प्लांट में रिपेयर का काम चल रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ और आग लग गए।