May 12, 2026
12 may 16
  • लड़कियां, लड़कों से आगे निकलीं

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा। चरखी दादरी जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा, जहां 69.57% छात्र पास हुए। वहीं, नूंह का रिजल्ट सबसे कम रहा।

12वीं की परीक्षा में 2 लाख 42 हजार 856 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए और 10 हजार 498 फेल हो गए। लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, जहां 87.97% लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 81.45% रहा। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.52% बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस साल ग्रामीण इलाकों के छात्रों का पास प्रतिशत 84.98% रहा, जबकि शहरी इलाकों के छात्रों का पास प्रतिशत 83.91% रहा। प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा, जहां 87.94% छात्र पास हुए, वहीं सरकारी स्कूलों में यह आंकड़ा 82.44% रहा।

2025 में 85.66% स्टूडेंट्स पास हुए

2025 में 12वीं के 85.66% छात्र पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 89.41% रहा, जो लड़कों (81.86%) से 7.55% ज्यादा था। कैथल के अर्पणदीप सिंह ने 497 अंक के साथ टॉप किया था। सोनीपत की करीना और जींद की यशिका 495 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। ये तीनों कॉमर्स के छात्र थे। जींद की सरोज 494 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, वे आर्ट्स की छात्रा थीं।