April 25, 2024
प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता में आने से पहले किसान हितैषी होने का ढोंग करने वाली आप पार्टी अब वहां किसानों पर ही मामले दर्ज कराने की तैयारी में है। सरकार ने दो हजार किसानों पर मुकद्दमें दर्ज कर रही है। भुक्कल शनिवार को झज्जर में अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले पंजाब में आप पार्टी ने बड़े-बड़े वायदे किए थे। लेकिन अब उसका असली चेहरा उजागर हो रहा है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर उनके चल रहे नाम को लेकर भी भुक्कल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल मीडिया की उपज है। असली फैसला तो पार्टी हाईकमान को करना है। उन्होंने कहा कि अभी संगठन का सदस्यता अभियान चल रहा है।
इसके पूरा होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। नवीन जयहिंद द्वारा प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर की योग्यता पर उठाए गए सवाल का भी भुक्कल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी व उनकी पार्टी की भाषा सालीनता वाली है। लेकिन नवीन जयहिंद जी तो चंड़ीगढ़ प्रैस क्लब में मूसल लेकर चले गए थे। एसवाईएल को लेकर पंजाब व हरियाणा आप नेताओं की ब्यानबाजी पर बोलते हुए भुक्कल ने कहा कि इस  मसले पर आप पार्टी का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है।
उन्होंने हरियाणा में आप सहित अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस को काफी मजबूत बताया। उनहोंने कहा कि
जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस सड़क से विस तक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था व बिजली व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दोनों ही मसलों पर सरकार पूरी तरह से फेल
हो गई है। आम आदमी में बिजली व कानून व्यवस्था को लेकर हा-हाकार मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *