April 26, 2024
 रेवाड़ी के सेक्टर-4 स्थित जिम खाना क्लब में सोमवार को आम आदमी पार्टी के नवीन अरोड़ा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आजोयन किया गया। जिसमें स्थानिय मुद्दों व पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। नवीन अरोड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता को शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली, सड़क व पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी जो मुलभूत सुविधाएं दी जानी चाहिए थी वो आज तक नही दी जा रही है।उन्होंने कहा कि आज आज़ादी को 75 वर्ष हो गए है लेकिन आम जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
अरोड़ा ने कहा कि आज साफ़-सफ़ाई बिल्कुल नही है। सड़कों पर कचरों के अम्बार लगे है। सफाई कर्मचारियों को उचित सुरक्षा उपकरण ना देकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार रेवाड़ी कैटल फ्री का दावा कर रही है लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है आये दिन बेसहारा  गाय और सांड हादसों का कारण बन रहे है। पिछले समय मे जहाँ एक युवक को इनकी वजह से जान गवानी पड़ी थी तो हाल ही में 3-4 लोग इनका शिकार हो चुके है।
बेरोजगारी चर्म पर है सरकार युवाओं को रोजगार नही दे पा रही है।उन्होंने कहा कि शहरों में विस्तार के अनुरूप शिक्षा व स्वास्थ्य  सेवाओं में कोई विस्तार नही है। स्कूलों की कमी है अगर स्कूल है उनमें अध्यापकों की कमी है।वहीं अगर बात करें बॉयज कॉलेज की वो लंबे समय से अटका हुआ है जिसकी कक्षाएं स्कूल के अंदर लगाई जा रही है। यहाँ के स्थानीय मंत्री जो अपने आपको राष्ट्रीय स्तर के नेता बताते है उनके द्वारा कॉलेज को रद्द करने वाला ब्यान दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा आज अस्पतालों में चिकित्सको की कमी है। टेस्टिंग सुविधाएं नही है छोटे-छोटे टेस्ट करवाने के लिए भी लोगों को कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ता है। सालों से लगे अनुबंध कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है।कोरोना काल के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालने वाले कर्मचारियों को आज नियमित होने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है यह शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि बिना पर्ची- खर्ची के बड़े-बड़े दावें सरकार करती है लेकिन भ्रष्टाचार आज अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुका है।
उन्होंने अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी में आने को लेकर कहा कि उन्होंने सदा सेवा भाव से राजनीति की, संघर्ष किया है। यही कारण है कि कांग्रेस में कार्यकर्तओं को मान- सम्मान ना मिलने के कारण उन्होंने अपने 28 वर्षों के राजनीतिक कैरियर को छोड़कर आम जनता की आवाज बनने व जनता के लिए निजी स्वार्थ को त्याग कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है ताकि जनता के हितों की लड़ाई लड़ संके।अगर उनको निजी स्वार्थ होता तो कांग्रेस में ही उन्हें काफ़ी कुछ मिल सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *