April 23, 2024

आज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सभी जिलों से आए आयुष मित्र उच्च पदाधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारियो से सेवा में पुनः बहाली बारे मिले स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारी एवं आयुष मित्रों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया पहले भी कई बार आयुष मित्रों की सेवा बहाली के लिए मिलने आए हमें पहले आश्वस्त किया गया था कि आपका कॉन्ट्रैक्ट कंटिन्यू करवाया जाएगा।

इसी संदर्भ में ए०सी०एस० महोदय श्री राजीव अरोड़ा जी से भी आयुष मित्रों ने मुलाकात की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आश्वस्त करते हुए कहा आप की सेवा बहाली बारे आज ही में मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान को निर्देशित कर देता हूं। आप पंचकूला सेक्टर 12 में जाकर मिले आपकी जल्द बहाली करवा दी जाएगी आज संबंधित अधिकारी से स्वास्थ्य कर्मचारी हरियाणा का डेलिगेशन और आयुष मित्र मुख्य कर्मचारी सूरज कुमार व अन्य साथी मिले और अधिकारियों द्वारा संघ को आश्वस्त किया 2 दिन के अंदर सभी सिविल सर्जनों को आयुष मित्रों के सेवा बहाली के लिए मेल के माध्यम से निर्देशित कर दिया जाएगा ।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश कुमार कौशिक  और प्रदेश संगठन मंत्री विजय कंबोज ने कहा आयुष्मान मित्रो को  सेवा में बने रहने के लिए  कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कर सभी को कौशल रोजगार निगम में शामिल कर करोना योद्धाओं का सामान  दिया जाना चाहिए जो कि इन सभी आयुष मित्रों का अधिकार भी है क्योंकि सभी आयुष मित्रों ने तीन करोना काल में अपने निष्ठा ईमानदारी से देश के प्रति सेवा भाव मैं अपने बढ़-चढ़कर सेवाएं देने का निरंतर कार्य किया है और ऐसे ही आगे भी सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रधान भारतीय मजदूर संघ श्री कृष्ण कटारिया ने कहा आयुष्मान मित्रों का कार्य लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनाने से लेकर मरीज के छुट्टी होने तक का कार्य आयुष्मान मित्रों द्वारा किया जाता है इस कारण सभी आयुष्मान मित्रों का सेवा बहाली 31 मार्च 2022 से निरंतर किया जाए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ ऐसी मांग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *