May 6, 2024

शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। शहर की सड़कों अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जा रहे है। जहां रेहड़ी संचालकों के लिए व्यवस्था की जा रही है। कुछ दिनों पहले मेयर मदन चौहान के निर्देशों पर कालड़ा मार्किट के सामने बने हर्बल पार्क के साथ फ्रूट रेहड़ी जोन ए बनाया गया था। वहीं, अब निगम की ओर से रेलवे स्टेशन चौक के फ्रूट रेहड़ी जोन बी बनाया गया है। निगम की ओर से सभी रेहड़ी संचालकों को धूप व बारिश से बचने के लिए बड़ी छतरियां भी वितरित की गई है। रेहड़ी संचालक यहां व्यवस्थित ढंग से पंक्ति वार खड़े होकर फल बेचने का कार्य कर रहे हैं। निगम की ओर से लगभग 200 रेहड़ी संचालकों को बड़ी छतरियां दी जाएगी, ताकि धूप व बारिश में भी उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। मेयर मदन चौहान व नगर निगम की इस पहल से रेहड़ी संचालक खुश है। बुधवार को मेयर मदन चौहान व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा फ्रूट रेहड़ी जोन बी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी संचालकों से बातचीत की। धूप से बचने के लिए छतरियां देने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रेहड़ी संचालकों ने उनका आभार जताया।

सीएसआई अनिल नैन ने बताया कि मेयर मदन चौहान के निर्देशों पर शहर को सुंदर व स्मार्ट सिटी बनाए जाने का कार्य प्रगति पर है। हमारा शहर प्रदेश का साफ व सुंदर शहर बने, इसको लेकर निगम अनेक कार्य कर रहे है। शहर की सड़कों पर खड़ी होने वाली रेहड़ियों के लिए अलग अलग वेंडिंग जोन बनाए जा रहे है। हाल ही में सिटी थाने के सामने फूड जोन बनाया है। जहां शहर की सड़कों पर खड़ी होने वाली खाने पीने के सामान की रेहड़ियों शिफ्ट किया गया। कालड़ा मार्केट के सामने बनाए गए फ्रूट रेहड़ी जोन ए में लगभग 35 फलों की रेहड़ियां स्वेच्छा से शिफ्ट हुई है। वहीं अब रेलवे स्टेशन चौक के पास फ्रूट रेहड़ी जोन बी बनाया गया है। यहां 14 रेहड़ियों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है। निगम की ओर से रेहड़ी जोन के लिए पीली पट्टी खिंचवा दी गई है, ताकि कोई भी रेहड़ी संचालक सड़क पर न पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेयर मदन चौहान के आदेशानुसार जगाधरी के गणेश नगर में आधुनिक स्ट्रीट वेंडिंग जोन भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा चार ऑटो मार्केट बनाई जा रही है। ऑटो मार्केट व सभी वेंडिंग जोन बनने के लिए जब सभी रेहड़ी संचालक व जोन में शिफ्ट हो जाएंगे तो हमारा शहर सुंदर व व्यवस्थित नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *