- नहीं मानने पर सीएम-आवास घेराव की चेतावनी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले 12 नवंबर को गन्ने के रेट में बढ़ोतरी को लेकर सोनीपत में महापंचायत का आयोजन किया किया गया। पहली महापंचायत वीरवार को दोपहर 12 बजे सोनीपत शुगर मिल के गेट हुई। संयुक्त किसान मोर्चे ने आह्वान किया कि गन्ना के भाव कम से कम 600 रुपए किया जाए और अगर समय रहते मांगे पूरी नहीं की गई तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास पर पड़ाव डाला जाएगा
महापंचायत और प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान किसान मजदूर यूनियन के नेता सुरेश कोथ,भारतीय किसान यूनियन घाशीराम नैन के जोगिंदर सिंह नैन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के ईश्वर सिंह दहिया ऑल इंडिया किसान सभा के सुमित दलाल, संचालक ईश्वर सिंह राठी, वीरेंद्र पहल, सुशीला खासा, एडवोकेट कपिल देव और कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह मांग नहीं मानी गई तो हरियाणा में एक बहुत ही विशाल आंदोलन खड़ा किया जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता राजेंद्र कोहला ने की। उसके बाद एक ज्ञापन नारेबाजी करते हुए उनकी मांग को लेकर शुगर मिल डायरेक्टर को दिया गया।
दो साल के लिए 35 रुपए बढाया गन्ने का भाव
हरियाणा में गन्ने का पुराना भाव ₹415 प्रति क्विंटल था, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बढ़ाकर चालू सीजन (2026-27) के लिए ₹430 प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने अगले वर्ष (2027-28) के भाव की भी अग्रिम घोषणा की है, जिसमें इसे और बढ़ाकर ₹450 प्रति क्विंटल किया जाएगा। किसान संगठन इसे खेती की बढ़ती लागत के मुकाबले बेहद कम बता रहे हैं।
26 नवंबर से पहले होंगी 7 महापंचायतें
SKM के बैनर तले 26 नवंबर से पहले प्रदेश में 7 महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में 7 और महापंचायतें की जाएंगी। इनमें भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन (घासीराम नैन) समेत कई किसान संगठन शामिल होंगे।