May 2, 2024

हरियाणा सरकार द्वारा खेल कोटा खत्म करने पर आप पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के बिगड़े बोल सामने आए है। उन्होंने सरकार को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि या तो सरकार खिलाडिय़ों के खत्म किए गए तीन प्रतिशत खेल कोटे को बहाल करे,नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहे।

नवीन जयहिंद प्रैसवार्ता में हरियाणवी दंगल का प्रतीक मूसल लेकर पहुंचे थे,जिसे उन्होंने मीडिया के सामने ही हवा में लहराया। जयहिंद ने कहा कि सरकार के पास एक अप्रैल तक का समय है। यदि इस निर्धारित अवधि में सरकार ने खिलाडिय़ों का खेल कोटा बहाल नहीं किया तो दो अप्रैल को रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को घेरा जाएग और भाजपा मुख्यालय के बाहर ही दंगल होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कोपता होना चाहिए कि राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर का एक खिलाड़ी तैयार करने के लिए एक घर बर्बाद होता है। आईएएस व आईपीएस बनाने के लिए भी इतनी बर्बादी नहीं होती जितनी की एक खिलाड़ी को तैयार करने में एक घर का समय और पैसा बर्बाद होता है।

लेकिन इसके बावजूद भी खेल व खिलाड़ी के हक को दरकिनार करना कहां का न्याय है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर भी अपना निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी होने के बावजूद भी इस मामले में चुप्पी साधे रखना इस बात का परिचायक है कि वह एक तरह से बेकार मंत्री साबित हो रहे है।

उन्होंने इस मामले में डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला के भी चुप्पी साधने पर नाराजगी जताई। नवीन जयहिंद ने खेल और खिलाड़ी को हरियाणा की पहचान बताया और कहा कि हरियाणा को जल्द से जल्द खेल कोटा बहाल करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *