April 23, 2024

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसारआज सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल के नेतृत्व में नगर परिषद के एक्स ई एन विकास धीमान , एम ई प्रीतपाल सिंह , जे ई राज गोपाल , ठेकेदार मनोज मनोचा व भाजपा पदाधिकारी व्यपार मंडल प्रभारी अनिल धीर , वार्ड प्रधान नरेश अग्रवाल , अनिल बहल , साहिल अग्रवाल , सुमित अग्रवाल की उपस्थित में सदर क्षेत्र के मेन नाले को अंडरग्राउंड करने के कार्य का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सदर मंडल प्रधान ने अधिकारियो को निरीक्षण के दौरान कार्य को जल्द करने के बारे में कहा और कार्य के दौरान नालो में पाइप डालने के बाद जल्द से जल्द सड़क बनाने के लिए भी कहा उन्होंने कार्य के पश्चात मलवा उठाने और लॉकिंग टाइल्स लगाने के निर्देश दिए उन्होंने बताया कि नालो की ओपन ड्रेन को बंद करके कार्य पूरा करने को कहा बता दे अम्बाला छावनी के सदर क्षेत्र के 144 चौको के नालो में सीमेंटेड पाइप लाईन डाल कर खुले नालो को अंडरग्राउंड करने का कार्य युद्धस्तर पर् चल रहा है उन्होंने बताया कि मंत्री अनिल विज ने  अम्बाला को मच्छर कीड़ो से और सालो पुरानी सीलन की समस्या को मुक्त करने का कार्य किया गया है उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी विकास के मायनो में एक मिसाल बनता जा रहा है

उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी में 70 साल तक कभी एक इंड तक नही लगवाई और वही मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी की विकास की झड़ी लगाकर अम्बाला छावनी की तस्वीर बदल दी है स्थानीय निवासियो ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो के लिए उनका आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अभिकान्त वत्स ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *