April 20, 2024
buphinder singh hooda

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वे पद के लिए राजनीति नहीं करते, उनका मकसद कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेशन पद्धति तथा खिलाडियों के कोटे को बहाल कर दिया जाएगा।

गठबंधन सरकार भ्रष्टतम सरकार है, केवल इवेंट मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को बलजीत रेढू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। । भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्हें तथा दीपेंद्र हुड्डा को पद का कोई लालच नहीं है, उनका मुख्य देह केवल कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

उन्होंने माना कि पिछले सात सालों से जिले तथा ब्लॉक पर संगठन न होने के कारण पार्टी को नुकसान हुआ लेकिन जल्द ही प्रदेश में पार्टी का मजबूत संगठन होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में रिकार्ड विकास कार्य हुए। अब गठबंधन सरकार भ्रष्टतम सरकार है केवल इंवेट मैनेजमेंट किया जा रहा है। मजदूर, किसान, व्यापारी समेत हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। प्रदेश लगातार कर्जवान होता जा रहा है। सरकार की यह नीति है कि कर्ज लो घी की तरह पिओ, मौज करो और उसे हजम कर जाओ।

बजट सिवाए सब्जबाग के कुछ नहीं था, बिल्कुल पूरी तरह थोथा था। अब खिलाडियों के कोटे को भी सरकार ने खत्म कर दिया। खिलाड़ियों ने ही विश्वभर में प्रदेश तथा देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आती है तो कर्मचारियों की पुरानी पेशन बहाल किया जाएगा और खिलाडियों को कोटा भी दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से दोनों मदो को बहाल करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *