May 15, 2024

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर रविवार उनके निवास पर अम्बाला की पायलट बेटी चैजी पराशर ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और अम्बाला में हुए ढेरों विकास कार्यों को लेकर उनका आभार जताया एवं आर्शीवाद लिया। एयर एशिया में बतौर को-पायलट चैजी पराशर ने कहा कि ‘जिस शहर में विकास कार्य नहीं होते थे, अब उस शहर में विकास कार्यों की बाढ़ आ गई है और अम्बाला की सूरत गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत बदल चुकी है।’

विज ने पायलट चैजी पराशर को आर्शीवाद दिया और उनके उड़ान अनुभवों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य हो रहे हैं वह जनता के उनपर भरोसे एवं विश्वास की बदौलत ही हो रहे हैं। चैजी पराशर ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि वह बैंगलुरु में इस समय तैनात है और डोमेस्टिक फ्लाइट्स उड़ा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न शहरों में वह आती-जाती है और इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की लोग सराहना करते हैं जिससे उसे गर्व का अनुभव होता है।

लोग हरियाणा व अम्बाला में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा भी करते हैं। अम्बाला में कई प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं जबकि कई पर काम चल रहा है जिनकी दूर तक लोग सराहना कर रहे हैं। बतौर अम्बाला की बेटी होने के नाते वह यह बाते सुनकर गर्व का अनुभव करती है। चैजी पराशर ने बताया कि पहले अम्बाला में विकास के नाम पर कोई काम नहीं होते थे क्योंकि वह इसी शहर में पली व बड़ी हुई है। मगर अब गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में यहां विकास कार्यों की बाढ़ आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *