March 29, 2024

अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर प्रदेश को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक संगठित गिरोह प्रदेश के संसाधनों को लूट रहा है, जिस कारण भ्रष्ट सरकार प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है और अब जनता बदलाव चाहती है। अगली बार सभी बिरादरियों के सहयोग से एक बार फिर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।

कार्यकर्ताओं सम्मेलन में उमड़ी भीड़ पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का कार्यकर्ता सम्मेलन ही रैली का रूप ले लेता है, जबकि अन्य पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में भीड़ न के बराबर रहती है। कार्यकर्ताओं के इस जोश को देखते हुए उन्होंने कहा कि आपके इस हौसले से साफ साबित होता है कि प्रदेश में आने वाली सरकार आपकी अपनी इनेलो सरकार होगी, जिसमें हर वर्ग के हितों के लिए कार्य होंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में भ्रष्ट सरकार बनी हुई है, जिसने प्रदेश में जात-पात का जहर घोल दिया। ऐसी सरकार को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश की जनता को एकजुट होकर इनेलो पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है, जिसका परिणाम प्रदेश की जनता दिल्ली में चले कि

सान आंदोलन में देखने को मिला है। इस किसान आंदोलन में प्रदेश व देश की जनता ने एकजुटता दिखाकर केंद्र सरकार को लागू किए गए तीनों कृषि काले कानून वापिस लेने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश में इनेलो का राज बना दो आप के वारे न्यारे कर दूंगा।

इनेलो की सरकार आने पर प्रदेश के हर घर से पढ़े लिखे युवा को नौकरी देने का काम किया जाएगा। इनेलो की सरकार आप लोगों की सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करे। आज प्रदेश में अगर किसी पार्टी का संगठन मजबूत है तो वह इनेलो पार्टी का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *