July 26, 2024
आने वाली पीढ़यों को सुरक्षित रखना है तो बीजेपी को वोट दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मजबूत और सुरक्षित भारत बनाकर विकास की गाथा लिख सकते हैं।
विकासशील भारत से विकसित भारत बनाने के लिए आपको पीएम मोदी को मजबूत बहुमत से जीताना  होगा।
कमजोर विचारधारा वाली पार्टी को जीताने से भारत का नुकसान होगा। पीएम मोदी ने विश्व में एक नये भारत का निर्माण किया है।
उक्त बातें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।  इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। करनाल में मुख्यमंत्री सैनी ने चुनाव प्रचार के दौरान शहर के कई स्थलों पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
इससे पहले उन्होंने आर्य समाज में भी जाकर पूजा अर्चना भी किया। मुख्यमंत्री के समक्ष आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी डॉ. संतलाल,श्यामा देवी और प्रो. सागर सैनी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी को ज्वाइंन किया।
  उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। राहुल गांधी गरीबों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। सभी को इससे बचना होगा। कांग्रेस पार्टी परिवार मोह में फंस कर देश के विकास को अवरूद्ध कर रही है।
55 सालों में गरीबी हटाओं का नारा देने वाली कांग्रेस लोगों को सिर्फ सपने दिखाती रही जबकि दस वर्षों में पीएम मोदी ने सच्चे अर्थों में गरीबी हटाने का काम किया है। आज गांव से लेकर शहर तक विकास की धारा बह रही है।
2014 और 2024 के करनाल में साफ अंतर दिखता है। हमारी सरकार ने स्थानीय पार्कों को आधुनिक बनाया गया है और पार्क को एलईडी बल्ब से रौशन किया है। आज करनाल में कई योजनाएं चल रही है जिसका फायदा शहरवासियों को मिल रहा है।
आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए श्री सैनी ने कहा कि  यह पार्टी महिलाओं का अपमान करती है। महिलाएं आम आदमी की पार्टी से सतर्क रहें। केजरीवाल की मंशा लोगों को बरगलाने की है। वे अपने जाल में कांग्रेस को फांस कर उल्लू बना रहे हैं।

आज लोग मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की चाल को समझ गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया 25 मई को कमल के फूल पर वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को और मजबूत करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *