July 27, 2024

हरियाणा में ‘अब आप पार्टी’ ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। गुरुवार को अब आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सागर सिंह सैनी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सुखीजा को समर्थन पत्र सौंपा।

साथ में भाजपा नेता अमरनाथ सौदा व अब आप पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। समर्थन पत्र में कहा गया कि अब आप पार्टी हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा को समर्थन देगी। भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए उनके लिए वोट की अपील की जाएगी।

इस मौके पर सागर सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलकर देश में विकास कार्य करवाए हैं। हर वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर हर वर्ग को विकास पथ पर अग्रसर किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ओबीसी समाज का सम्मान बढ़ा है। उनके मुख्यमंत्री बनने से देश में एक अच्छा संदेश गया है। इस अवसर पर अशोक सुखीजा ने कहा कि अब आप पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा की ओर से मान-सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ही दुुनिया का सबसे मजबूत राजनीतिक दल है। इस मौके पर अब आप पार्टी के पानीपत जिला प्रधान दिलबाग सिंह, प्रदेश कानूनी सलाहकार धर्मेंद्र वकील, सोनीपत जिला प्रधान डा. संतलाल भंडेरी, रोहतक जिला प्रधान पंकज ढींगड़ा, पूर्व सरपंच जगत राम, संजीव नैन व करनाल जिला प्रधान सीमा पांचाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *