May 16, 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आगामी एक मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में प्रातः नौ बजे प्रस्तावित रैली को लेकर आज शाम लोकसभा चुनावों के लिए गठित 31 सदस्यीय चुनाव समिति के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

विज ने बताया कि एक मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में प्रातः नौ बजे रैली आयोजित की जाएगी और इस रैली को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि रैली के उपरांत अम्बाला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीमति बंतो कटारिया अपना नामांकन पत्र भरेंगी।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने आज शाम 31 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति के साथ गांधी ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, रैली स्थल तक आने-जाने के मार्ग, स्टेज, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में रैली स्थल पर समय से पहुंचे।

इस दौरान विज ने अलग-अलग व्यवस्था बनाने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की। उन्होंने मौके पर सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधों का भी जायजा लिया।

गौरतलब है कि आगामी एक मई को अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीमति बंतो कटारिया अपना नामांकन भरेंगी।

इससे पहले अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी सहित पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज सहित अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे।

वहीं गांधी ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने के दौरान 31 सदस्यीय चुनाव समिति के संयोजक ललित चौधरी, जसबीर सिंह जस्सी, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोडा, फकीरचंद सैनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, सुदर्शन सिंह सहगल, अजय बवेजा, सुरेंद्र बिंद्रा, रवि सहगल, ललता प्रसाद, राजीव जैन, सुनील, पुनील सरपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *