May 4, 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि मोदी जी की जो माला है उस माला का एक मोती करनाल का मनोहर लाल है। करनाल लोकसभा की जनता ने मनोहर लाल को अपना आशीर्वाद दे दिया हे।

जनता के आशीर्वाद से मनोहर लाल करनाल के सासंद बनकर देश की सेवा करेंगे। करनाल विधानसभा उप चुनाव में करनाल की जनता नायब सैनी जी को भी अपने स्नेह से नवाजेगी और अपना विधायक बनाएगी।

मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी करनाल के नरसी विलेज में महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष रमा चौधरी के निवास पर पहुंची। इसके बाद वार्ड-5 संतूर सिटी में श्वेता मेहता व अंसल टाउन में दीपक बरेजा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुई।

जगह-जगह पर उनका स्थानीय निवासियों व महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। सुमन सैनी ने लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सुमन सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में विकास की गति नहीं रूकेगी इसके लिए जनता ने भाजपा को चुना है। नरेद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश को विकास को नए आयाम देंगे।

उन्होंने कहा कि जनता का एक-एक वोट विकास और देश के बेहतर भविष्य के लिए अहम होगा। मनोहर लाल ने पिछले 10 सालों में जो प्रदेश का विकास किया है वह पिछले कई दशकों से नहीं हुआ था।

आज हर गांव, शहर कस्बों की सडक़ें चकाचक और मजबूत बनाई गई हैं। पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा हे। पिछले 10 सालों में जनता की परेशानियों को सुनकर हल किया गया है।

सुमन सैनी ने कहा कि इस बार के चुनाव में भी जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी और करनाल से मनोहर लाल और नायब सैनी की एक बड़ी जीत होगी।

इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कांबोज, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, पूर्व पार्षद मेघा भंडारी, रमा चौधरी, मीना चौहान रायसन व रेखा आनंद सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *