April 30, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बलराम शर्मा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गत्त देर रात्रि मुख्यमंत्री नायब सिंह एआईपीआरओ बलराम शर्मा के सेक्टर-7 करनाल स्थित आवास पर पहुंचे।

उन्होंने एआईपीआरओ बलराम शर्मा, उनकी माता सहित अन्य परिजनों के साथ दुख साझा किया और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि पिता का साया एक पेड़ की तरह होता है, जिसकी छांव में पूरा परिवार रहता है। जब छांव प्रदान करने वाला यह पेड़ अपनी अंतिम यात्रा पर निकला जाता है, तो परिवार के लोगों को इनके जाने से काफी क्षति होती है।

इसलिए परम पिता परमात्मा इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के लोगों को दु:ख सहन करने की शक्ति दे। इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद आदि ने भी अपना शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *