April 29, 2024

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूटीडी के छात्रों को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब में आयोजित अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित 37वें अंतर-विश्वविद्यालय युवा उत्सव में उनके अच्छे प्रदर्शन और पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया और टीम के टीचर इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी सुहाग व डॉ. हरविन्द्र सिंह लोंगोवाल को भी विद्यार्थियों का सहयोग करने के लिए उनके कार्य को सराहना की।

प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां प्राप्त की है।

गौरतलब है कि  37वें अंतर-विश्वविद्यालय युवा उत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूटीडी के छात्रों जगदीप ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान व रंगोली में दूसरा स्थान और मनीषा ने मेहंदी में प्रथम स्थान, तमन्ना ने वेस्टर्न वोकल सोलो में दूसरा स्थान, माधव ने बांसुरी में तीसरा स्थान, नवजोत, अमन कुमार, अमन सिंह व विनीत कुमार ने ग्रुप सांग में तीसरा स्थान और पंकज ने कोलॉज में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने इसके अलावा यूटीडी की ग्रुप डांस हरियाणवी के पहले चरण में छात्राओं चेतना, रितिका, लक्ष्मी, मायरा, तान्या, मिली, राखी, मुस्कान, निकिता, ऋद्धम, तमन्ना और अमीषा को भी अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी और आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर संगीत एवं नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आरती श्योकंद, यूटीडी की कल्चरल इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. हरविन्द्र सिंह लोंगोवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *