May 3, 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं अम्बाला छावनी विधायक अनिल विज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें हासिल करने का लक्ष्य तय किया है और “अबकी बार 400 पार” का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अम्बाला छावनी में 25 सदस्यीय चुनाव समिति बनाई जाएगी और जो समिति तय करेगी उसके अनुसार कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा “मैं भारतीय जनता पार्टी का अनन्य भगत हूं, अम्बाला छावनी के हर बूथ से कई गुणा ज्यादा वोट जीतकर लानी है”।

श्री विज आज शाम अम्बाला छावनी के फारूखा खालसा स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के छह अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। लोकसभा में हमारा बहुमत है और अनेकों विधानसभा में भाजपा अकेले सरकार चला रही है। अब दोबारा लोकसभा चुनाव आ रहे हैं और यह चुनाव हिंदुस्तान की तकदीर बनाने के लिए चुनाव हो रहा है।

हरियाणा में 25 मई को चुनाव होगा और अम्बाला से प्रत्याशी बंतो कटारिया को हमने भारी बहुमत से विजयी कराना है। बंतों कटारिया अम्बाला आई तो उन्होंने कहा कि आप अम्बाला छावनी की चिंता मत मरों यहां से हम आपको भारी मतों से विजयी दिलाएंगे।

श्री विज ने कहा कि हमने अम्बाला छावनी में हमारा पूरा संगठन मजबूती से बनाया हुआ है। चुनाव के लिए हम 25 सदस्यीय चुनाव समिति बनाएंगे और जो समिति तय करेगी उसपर कार्य किया जाएगा।

चुनाव में बूथ से ज्यादा वोटों से जीत दिलाने वाले होंगे सम्मानित : अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में जो अपने बूथ से सबसे ज्यादा वोटों से जिताएगा उसे चुनाव उपरांत सम्मानित किया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों पर नरेंद्र मोदी खड़ा है और हमने नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखते हुए वोट लेनी है। हमने सकारात्मक चुनाव लड़ना है। विकास कार्यों के बारे बताने को बहुत कुछ है चाहे वह राष्ट्रीय स्तर को या प्रदेश स्तर, हमने कार्यकाल में ढेरों विकास कार्य करवाए हैं।

ताकत आदमी में होती है किसी पद में नहीं : अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री पद छोड़ा। ताकत पद में नहीं, ताकत आदमी में होती है। वह मंत्री, विधायक या विपक्ष में रहे, मगर वह फिर भी राजनीति में रहे और आज भी कोई हमारे काम रोक सके यह किसी में हिम्मत नहीं।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि हमारे विकास कार्यों को पूरी रफ्तार से चलाया जाए और किसी ने कोई अडचन डालने का प्रयास किया तो पुरजोर विरोध किया जाएगा क्योंकि उनकी गाड़ी में दरी हमेशा रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *