May 8, 2024
heavy rain in odisha

हरियाणा में मार्च में दूसरी बार मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां ओलों के साथ बारिश हो रही है।

इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट है। यहां 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

पिछले 12 घंटे से सूबे के पांच जिलों में हालात खराब चल रहे हैं। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत व फरीदाबाद शामिल हैं।

मार्च में इससे पहले 2 और 3 तारीख को भी ऐसा ही मौसम रहा था, इस दौरान भी ओलों के साथ खूब बारिश हुई थी।

इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, खेतों में खड़ी सूखी फसलों के नुकसान को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *