May 15, 2024

प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने भाग लिया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विशाल खुब्बड़ ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों व पत्रकारों ने फूलों से होली खेली गई व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कलाकारों द्वारा होली खेले रघुवीरा की प्रस्तुति पर मुख्यातिथि डॉ सुशील गुप्ता सहित सभी अतिथि व पत्रकार जमकर थिरके और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।

सभी अतिथियों ने पत्रकारों के साथ फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को होली के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रमके अंत में सभी अतिथियों को प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की ओर से समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यातिथि डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा होली का त्योहार आपसी भाईचारे का त्योहार है। सभी को मिलजुल कर यह त्योहार मनाना चाहिए और अपने मनभेद भुलाने चाहिए। गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रंगों का विशेष महत्व है। होली का त्यौहार मानव के जीवन में उल्लास के रंग भरता है।

गुप्ता ने प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र का होली मिलन समारोह में निमंत्रित करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पत्रकार अपनी कलम का आशीर्वाद उन्हें दें यही उनके लिए होली की सबसे अच्छी मंगल कामना होगी।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है और उनकी राय में और इसे रंगो के साथ ही मनाया जाना चाहिए। खुशी के रंग मानव के जीवन में नया उल्लास भरते हैं और नया संचार होता है। अशोक अरोड़ा ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष होली का त्यौहार थानेसर के लोगों के साथ उल्लास के साथ मनाते हैं।

उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों को इस वर्ष होली के अवसर पर अपने निवास स्थान पर आकर रंगों की होली खेलने का निमंत्रण दिया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विशाल खुब्बड़ ने भी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दी।

प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक विजय सभ्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रेस क्लब के होली त्योहार के अवसर पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके भारतीय परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। प्रेस क्लब के चेयरमैन राजेश शांडिल्य ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है।

रंग व्यक्ति के जीवन में उमंग और उल्लास भरते हैं लेकिन आज फूलों से होली मनाने का रीवाज चल पड़ा है। उनकी राय में होली तो रंगों के साथ ही अच्छी लगती है और रंगों से ही खेली जानी चाहिए।

प्रेस क्लब के प्रधान रामपाल शर्मा ने मुख्यातिथि डा.सुशील गुप्ता, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा तथा विशिष्ठ अतिथि विशाल खुब्बड़ का होली मिलन समारोह में पहुंचने पर स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और जानकारी दी कि प्रेस क्लब दीपावली, होली, तीज तथा अन्य भारतीय त्योहारों को उल्लास के साथ मनाता है।

क्लब द्वारा पत्रकारों के लिए सांस्कृतिक अध्ययन यात्राएं तथा कार्यशाला भी समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। प्रधान रामपाल शर्मा ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *