May 15, 2024

हल्का थानेसर के लोगों की एक सेवक बनकर दिन-रात सेवा करेंगे और लोगों की सभी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस हल्का के एक-एक व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे और इस कार्य में कोई कोताही नहीं मिलेगी।

यह उद्गार प्रदेश के नवनियुक्त राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने अपने आवास पर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं को कहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की और उनके हाथों से मिठाई भी खाई।

राज्यमंत्री का लोगों से कहना था कि अब चुनावों का दौर शुरु हो चुका है। इन चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर बहुत ज्यादा मार्जिन से जीत हासिल करेंगी।

आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की कथनी और करनी पर विश्वास करता है। इन दोनों बड़े नेताओं के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

यह चुनाव विकास, पारदर्शी प्रणालियों और भ्रष्टाचार से प्रदेश को मुक्ति दिलाने तथा बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार दिलाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। इस देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लहर है।

इन लोकसभा चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनेंगी और श्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आज देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट करने के लिए तत्पर है।

राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को आश्वासन दिलवाते हुए कहा कि हल्का के सेवक के रूप में हमेशा कार्य करते रहेंगे और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। यह उनकी तरफ से सुनिश्चित किया जाएगा।

वे लोगों के द्वार पर जाकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस प्रदेश में लोगों के आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा सरकार बनेंगी। आज देश और प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है, चारों तरफ भाजपा पार्टी की पारदर्शी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के चर्चे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *