April 28, 2024

हरियाणा मुख्यमंत्री कप-2024 के लिए 14 से 23 आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष खिलाड़ी भाग ले सकते हंै। इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों को विभागीय पोर्टल हरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन पर 26 फरवरी तक आवेदन करना होगा।

प्रदेश के सभी ब्लाकों में 28 फरवरी से 3 मार्च तक, जिला स्तर पर 5 मार्च को, मंडल स्तर पर 7 मार्च को तथा 9 मार्च तक राज्य स्तर पर आयोजित करवाएं जाएंगे।

यह जानकारी खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों को दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री कप 2024 खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं का रूझान खेलों के प्रति बढ़ाना है। ताकि युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा और ग्राम पंचायतें भी अपना सहयोग देगीं। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में उक्त खेल प्रतियोगिता को लेकर पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग के सहयोग के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता में विजेता टीमों को नकद राशि का पुरस्कार दिया जाएगा जिसके तहत 2 लाख रुपए की राशि का प्रथम पुरस्कार, डेढ़ लाख रूपए की राशि का द्वितीय पुरस्कार तथा 1 लाख रुपए की राशि का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।

वीसी में खेल विभाग के निदेशक यशविन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री कप-2024 का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में 6 खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें पुरूष व महिला वर्ग की नेशनल कबड्डी, वालीबाल, हैण्डबाँल, खो-खो, फुटबॉल, तथा बास्केटबॉल शामिल है।

उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तर पर 28 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा और ये विजेता जिला स्तर पर 5 मार्च को अपनी प्रतिभा दिखाएंगे तथा इसके बाद 7 मार्च को मंडल स्तर पर तथा 9 मार्च को राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी/टीमें अपना रजिस्ट्रेशन खेल विभाग द्वारा बनाए गए लिंक ://https://haryanasports.gov.in/cm-cup -2024  पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में करवाए। उन्होंने बताया कि 14 से 23 आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते  है ।

रजिस्ट्रेशन करवाने वाले पुरूष/महिला खिलाडीयों कि जन्म तिथि एक जनवरी 2001 के बाद की होनी चाहिए। हरियाणा मुख्यमंत्री कप में रजिस्ट्रेशन करवाने वाली सभी टीमें अपने खिलाडिय़ों के मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि प्रतियोगिता स्थल पर साथ लेकर आना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *