April 19, 2024

समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की अध्यक्ष रोजी आनन्द मलिक ने कहा कि प्रदेश के सीएम और वित्त मंत्री का भी कार्यभार देख रहे मनोहर लाल ने मंगलवार को हरियाणा का बजट वर्ष 2022-23 पेश किया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीशक्ति के लिए भी कई ऐलान किए गए। बेटियों की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने किए तीन नए सरकारी महिला कॉलेज खोलने की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि भिवानी और सोनीपत जिले में  सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे, तांकि बेटियों को दूर शहरों का रुख न करना पड़े।

इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए 10 हजार स्वयं सहायता समूह बनाने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट मे सीएम ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मलिक ने बताया कि  बजट  पेश करते हुए मुख्यमंत्री  ने स्व. सुषमा स्वराज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटी भारत की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा थीं। उन्होंने कहा कि आज वे उनके नाम पर राज्य स्तरीय पुरस्कार की घोषणा करते हैं।

इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल कर चुकी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और 5 लाख का इनाम दिया जाएगा।

मलिक ने बताया कि बजट मे सीएम ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि इस गरिमापूर्ण सदन का प्रथम अध्यक्ष होने का गौरव एक महिला को प्राप्त है। शन्नो देवी हरियाणा विधानसभा की पहली अध्यक्ष बनीं थीं। इसी तरह पहली महिला उपाध्यक्ष बनने का गौरव लेखवंती जैन को ही प्राप्त है।

महिला उद्यमियों के लिए महिला मातृशक्ति उद्यमति योजना की शुरुआत करने की घोषणा की। सीएम ने 5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवार की महिलाओं को 3 लाख रुपये तक के आसान ऋण, 3 साल के लिए 7 फीसदी की दर से ऋण देने का ऐलान किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स और अनुबंधित कर्मचारियों को 3 लाख रुपए बीमा कवर मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *