April 28, 2024
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि महिला शक्ति का रूप है, महिलाएं ही समाज को नई दिशा और दशा दे सकती हैं, बिना महिला के समाज पूर्ण नही होता। महिलाओं ने अपनी मेहनत से कई मुकाम हासिल किए है। सिर्फ महिलाओं को मौका देने की जरूरत है। उपायुक्त अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय डीएवी कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
इससे पहले उपायुक्त व अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर विभिन्न विभागों की महिलाओं को उत्कृष्ठï कार्य करने पर उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं  आज किसी भी क्षेत्र में कम नही है, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपलब्धि हासिल की है। देश व समाज के उत्थान में महिलाओं का विशेष योगदान है। समाज को चाहिए कि वह महिलाओं को आगे बढऩे का मौका दें और महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करें।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि महिला व पुरूष की ऊर्जा से समाज का निर्माण हुआ है। यदि महिला और पुरूष आपस में मिलकर काम नही करेंगे तो देश का विकास सम्भव नही है। दुनिया में 50 प्रतिशत महिलाएं है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश व समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज की 50 प्रतिशत महिला की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। समाज को महिलाओं के प्रति अपनी छोटी सोच को बदलना होगा और आज के दिन यह शपथ लेनी होगी कि वह समाज में किसी से कम नही और कोई भी कार्य ऐसा नही जो उनके लिए मुश्किल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *