May 1, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद यमुनानगर के पूर्व MLA दिलबाग सिंह के समर्थन में खुलकर समधी अजय चौटाला आ गए हैं।

इनेलो नेता अभय चौटाला ने ऐलान किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

यमुनानगर में यह ऐलान करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर फर्जी मामला दर्ज हुआ है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उम्मीदवार बदल दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता या कार्यकर्ता ऐसे छापों से डरने वाले नहीं हैं। लोग हमारे साथ हैं और हरियाणा में INLD ही सरकार बनाएगी। दिलाबाग सिंह 2009 से 2014 तक यमुनानगर से विधायक रहे हैं।

उन्हें जिले में बाहुबली नेता माना जाता है, इनका ट्रांसपोर्ट और माइनिंग को लेकर बड़ा बिजनेस है।

दिलबाग सिंह 48 साल के हैं। उन्होंने 2009 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा कि उनके पूर्वज पहलवानी करते थे। INLD नेता अभय चौटाला इनके समधी हैं।

दिलबाग की बेटी की शादी अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला से हुई है। दिलबाग सिंह ने 2019 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

2019 के चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

2009 में चुनाव में इन्होंने अपनी सपंति 9.23 करोड़ रुपए के करीब बताई थी। दिलबाग सिंह ने साल 1994 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *