May 18, 2024
घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान को लेकर हरियाणा में शुरू की गई यात्रा शनिवार को गुरुग्राम के फरुखनगर पहुची। जहा जनसभा को समबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार पर जम कर हमला बोला।
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोग बदलाब चाहते है। क्योंकि लोग भाजपा-जजपा की नीतियों से तंग आ गए है। दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है और हरियाणा में भी गठबंधन की सरकार है। बाबजूद इसके हरियाणा में विकास कही नजर नही आ रहा है।
वही दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हरियाणा में बेरोजगारी, मंहगाई, भरस्टाचार पूरे चरम पर है। हर वर्ग का लोग इनकी कुनीतियों से परेशान है। अब लोग मन बना चुके है इस सरकार को उखाड़ फेंकने का।
आने वाले समय मे हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोगो का जो प्यार हमे मिल रहा है वह इस बात का गवाह है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा फिर से नामवर वन बनेगा। बेरोजगारी, मंहगाई व भरस्टाचार से लोगो को निजात मिलेगी।
वही दीपेंद्र हुड्डा ने कहा की कांग्रेस की सरकार आते ही हरियाणा के बच्चो को नोकरियो के लिए भटकना पड़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा विभाग हो जिसके कर्मचारी हड़ताल पर न गए हो।
शिक्षा की बात करे तो हरियाणा के स्कूलों में टॉयलेट तक कि सुविधा नही है। स्कुल जर्जर हालत में पहुच गए है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही सभी व्यवस्थाए ठीक कर दी जाएगी और हरियाणा फिर से नम्बर वन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *