May 8, 2024

 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार आज अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 13 , 14 , 17 , 18  में  विधानसभा बी एल ए 01 बलकेश वत्स व विधानसभा विस्तारक रमन आनंद , महेशनगर मंडल प्रधान अजय पराशर , सह बीएलए पुनीत सिरपाल ,महामंत्री अनिल कौशल व श्याम सुंदर अरोड़ा की उपस्थिति में वार्ड प्रधानों वार्ड पदाधिकारियों ,बूथ पदाधिकारियों व त्रिदेव की बैठक हुई

बैठक में सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अंबाला छावनी का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वाहन कर रहा  है

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अंबाला छावनी का प्रत्येक कार्यकर्ता गृह मंत्री अनिल विज की मजबूत फौज है जोकि साल के 365 दिन जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते हैं

उन्होंने बताया कि मंत्री अनिल विज की फौज कभी भी बैरकों में नही रहती भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदा ही जनता के बीच जनता के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहता है और उनकी समस्याओं का समाधान एक परिवारिक सदस्य की तरह करता  है। विधानसभा बी एल ए 01 बलकेश वत्स ने बताया कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राजनीतिक मायने बदल दिए हैं

बैठक में उन्होंने आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर बताया कि पार्टी द्वारा 31 के 31 वर्ड जीतने की रणनीति तैयार कर ली गई है जिसको हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से और कड़ी मेहनत से 31 सीटें जितवा कर मंत्री जी  की झोली में डालना है और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हाथ और अधिक मजबूत करना हैं यह जानकारी मीडिया प्रभारी परमिंदर शर्मा एवं विकास जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *