May 15, 2024

पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की आधारशिला हैं और पन्ना प्रमुख लोगों को पार्टी के साथ जोड़े और उन्हें पार्टी की विचार धारा तथा उन्हेें सरकार के कामों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो भी पदाधिकारी चाहे वे मंडल में हो या जिला स्तर पर हो सभी अपने-अपने पन्ने का पन्ना प्रमुख बने और वे भी पन्ना प्रमुख हैं।

भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक व्यवस्था है, जबकि दूसरें दलों में तो परिवारवाद या कुनबे या गेंग्स है जोकि अपने स्वार्थ के  लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस गांधी नेहरू परिवार के बिना नहीं चल सकती। कांग्रेस में तो जिला स्तर का भी पिछले कुछ सालों में कोई सम्मेलन नहीं हुआ है जबकि भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख तक का सम्मेलन कर रही है।

उन्होनें कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है कि जिसमें एक कार्यकत्र्ता अपनी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करके पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री बन सकता हैं। उन्होनें कहा कि कांगे्रस में जिस प्रकार की गुटबाजी है और अलग अलग गुट बने हुए हैं, चाहे वह हुड्डा का हो, किरण का हो या शैलजा का हो, सब अपने स्वार्थ में लीन हैं, उन्हें जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं हैं।

उन्होंने पन्ना प्रमुख के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक पन्ने पर जितने मतदाता होते है उनका प्रमुख पन्ना प्रमुख बनाया जाता हैं, जोकि भाजपा की नीतियों और कामों को उन लोगों से अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि उन लोगों की समस्याओं के निवारण करवाने में उनकी मदद करना तथा उनके सुख दुख में शामिल होना पन्ना प्रमुख का मुख्य कार्य हैं। पन्ना प्रमुख सेे नेतृत्व की क्षमता आती हैं तथा पार्टी में एक नई पढी तैयार होती हैं।

उन्होनें कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश ने तरक्की की है तथा भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर हैं, उसकी जानकारी अपने पन्ने के मतदाताओं तक पहुंचाना, पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी हैं। इसी प्रकार, हरियाणा सरकार ने जो काम किए है तथा जन कल्याण की जो योजनाएं लागू की है उनकी जानकारी भी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और उनका लाभ हर उस पात्र व्यक्ति को मिले जो उसका हकदार हैं।

इसके लिए भी पन्ना प्रमुख विशेषतौर पर काम करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है जिसका मकसद 2047 तक जब भारत को आजाद हुए 100 साल हो जाएगें तब भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में हो, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अभी से काम शुरू कर दिया हैं।

उन्होनें कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश व हरियाणा के प्रत्येक गांवो व वार्ड में जाएगी और यह यात्रा प्रदेश में 30 नवम्बर से शुरू होगी। जब यात्रा आपके गांव या वार्ड में आए तो उन लोगों के काम करवाएं, जो लोग पात्र है या किसी के परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता जैसे कार्य है, उन्हें करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *