May 8, 2024

हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी विश्व की सबसे बडी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डïा से मिले।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा को उनको नई जिम्मेवारी सौंपने पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर विचार विर्मश किया।

सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बडा और मजबूत संगठन है। आज हर व्यक्ति भाजपा के संगठन के साथ जुडने के लिए आतुर है।

इस संगठन को प्रदेश में और मजबूत करने का काम किया जाएगा तथा आने वाले चुनावों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेवारी को लेकर भी धरातल पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार एक बार फिर से प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। यह आश्वासन भाजपा के केन्द्रीय सगंठन को कार्यकर्ताओं की तरफ से दिलवाया गया है।

केन्द्र और राज्य सरकार की साढे नौ सालों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश को भ्रष्टï्राचारियों से निजात दिलवाने का काम किया है। आज सरकार की योजनाओं और नीतियों का 100 फीसदी का फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *