April 23, 2024

मौसम विभाग ने आज रात या फिर कल से देश के कई हिस्से में मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी के भी आसार हैं। इसके साथ ही पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाके में तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।

खबरों के मुताबिक आज रात या फिर कल एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले कुछ घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभवना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *