May 4, 2024
फरीदाबाद/भव्या नारंग: हरियाणा सरकार ने सरकारी महाविद्यालय,फरीदाबाद में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट की सीटों में बढ़ोतरी की है।

हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य ध्यान में रखते हुए व शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए फरीदाबाद सरकारी महाविद्यालय में विभिन्न विषयों जैसे कि एम.ए.(अर्थशास्त्र), एम.ए. (भूगोल),  एम.ए. (हिन्दी),  एम.ए. (मनोविज्ञान), एम.एससी. (कम्प्यूटर साइंस), एम.एससी. (गणित),  एम.एससी. (भौतिक विज्ञान) तथा पोस्ट ग्रेजूएट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर साइंस में प्रत्येक विषय में पांच-पांच अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन सीटों के बढऩे आस-पास के अधिक से अधिक विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *