May 20, 2024

हरियाणा में 25 दिन बाद नशे के खिलाफ शुरू हुई साइकिल यात्रा साइक्लोथॉन का पहिया आज करनाल में थम जाएगा। इससे पहले यमुनानगर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए पंजाब पर निशाना। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पड़ोसी राज्य के युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में लोगों का उत्साह चरम पर है।

साइक्लोथॉन 25 दिन हरियाणा का चक्कर लगाने के बाद करनाल में ही होगा यात्रा का समापन होगा। इस दौरान शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद मौजूद रहेंगे। उन्हीं की उपस्थिति में यात्रा समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

सीएम का कहना है कि नशे के खिलाफ हमें युवाओं को जागरूक करना होगा। 25 दिन तक करीब 1 लाख 15 हजार युवाओं ने इस साइकिल यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में कार्यक्रम के दौरान कहा कि नशे के खात्मे के लिए नशे की सप्लाई चेन तोड़नी बहुत जरूरी है। हरियाणा पुलिस इस काम को बेहतर ढंग से कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत से नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को नेस्तनाबूद कर दिया है। जबकि पड़ोसी राज्य के युवाओं में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। सीएम ने नशे के खिलाफ युवाओं को संकल्प भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *