May 6, 2024

हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने CM सिटी शब्द पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को करनाल पहुंचे कुलदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि बार बार करनाल को CM सिटी बोला जाता है यह सरासर गलत है, क्योंकि करनाल मुख्यमंत्री का कार्य क्षेत्र है।

CM आवास यहां पर बनाया जरूर गया है, लेकिन उस पर भी ताला लगा रहता है, यहां CM मनोहर का खुद का कोई घर नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकताओं में 4 दिन पहले चले लात घूंसों के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का कुनबा बढ़ता जा रहा है। ये छोटी मोटी बात तो होती रहती है। कांग्रेस एक है।

शर्मा ने कहा कि BJP के शासन काल मे भ्रष्टाचार कई गुणा बढ़ चुका है। हालात यह है कि करनाल में तहसीलदार ही नही है, जब पूछा गया कि यहां तहसीलदार क्यों नहीं है तो पता चला कि करनाल के लिए कोई ईमानदार तहसीलदार नहीं मिल रहा है, जिसको ढूंढ रहे हैं।

जनता परेशान है और हाथों में कागज उठाए घूम रही है। जबकि पोर्टल पर काम आसान होना चाहिए था।

युवा इसलिए परेशान है क्योंकि उनके पास रोजगार नहीं है। सरकारी नौकरी के लिए जो पेपर हुए कभी कैंसिल हुए है तो कभी लीक हुए हैं। नौजवान अपनी जमीन बेचकर विदेश जा रहे हैं।

पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने CM के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने महिलाओं को कहा था कि चंद्रयान-4 चांद पर जाएगा तो उन्हें वहां प्लाट देंगे। यह महिलाओं का मजाक उड़ाया गया है। सीएम को इस तथ्य की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

एक सरपंच के ऊपर अटैक हुआ और सरपंच की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए CM के पैरों में अपना दुपट्टा तक डाल दिया, लेकिन CM ने महिला को बाहर निकाल दिया। हरियाणा में महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *