May 9, 2024

हरियाणा में करनाल की असन्ध अनाज मंडी में हुए धान घोटाले में दोनों इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोप है कि इन दोनों ने ही मिलकर फर्जी तरीके से धान दिखाकर गबन किया था। सरकार को मामले की भनक लगी तो सख्ती शुरू की, नतीजन जांच होने के बाद इन दोनों की संलिप्तता मिली।

लिहाजा दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने इन्हें मंगलवार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश क़िया। कोर्ट ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दरअसल, साल 2021-22 में असंध की नई अनाज मंडी में बड़े ही शातिर तरीके से फर्जी पोर्टल पर डाटा अपलोड किया और धान की खरीद दिखा दी।

ऐसे में खरीददार मुनीश ने करनाल रेंज IG को आढ़ती रामदत्त शर्मा के विरुद्ध एक शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि आढ़ती ने फर्जी पोर्टल से 5180 क्विंटल धान खरीद की थी।

शिकायत में आरोप था कि आढ़ती ने यह धान बाहर के राज्यों से सस्ते रेट में लाकर यहां फर्जी पोर्टल पर दिखा सरकार से धोखाधड़ी की है।

मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसी ने किसान की धान पर मुहर लगाई और राइस मिलरों ने धान को स्वीकार किया है। ऐसे में फर्जीवाड़ा कैसे हुआ इसका खुद अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *