May 3, 2024

हरियाणा/कीर्ति कथूरिया : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य ने अपने पद से दिया इस्तीफा। 2014 में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही मीडिया एडवाइजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। वह लगातार करीब 9 साल से सीएम के मीडिया एडवाइजर का काम देख रहे थे। उनके इस्तीफे से मुख्यमंत्री कार्यालय में हलचल मची हुई है।

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अमित आर्य ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

सरकार ने नहीं की पुष्टि
अमित आर्य के इस्तीफे को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। मुख्यमंत्री ने भी उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 8 सितंबर तक चंडीगढ़ से बाहर हैं। अब उनके इस्तीफे को लेकर उनकी वापसी के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। इस्तीफे को लेकर जब अमित आर्य से बात की गई तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *